कोई भी पार्षद मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेगा-सौम्या

नगर निगम ग्रेटर आयुक्त की एफआईआर के बाद महापौर सौम्या गुजैर ने उन पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि निकायों में पार्षद ही जनता की आवाज होती है। अगर इस तरह की एफआईआर पार्षदों पर दर्ज हुई तो आमजन की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रख ही नहीं पाएंगे। यह तो लोकतंत्र की हत्या है।

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त की एफआईआर के बाद महापौर सौम्या गुजैर ने उन पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि निकायों में पार्षद ही जनता की आवाज होती है। अगर इस तरह की एफआईआर पार्षदों पर दर्ज हुई तो आमजन की समस्या को अधिकारियों के समक्ष रख ही नहीं पाएंगे। यह तो लोकतंत्र की हत्या है।

उन्होंने कहा कि अगर पार्षदों पर कोई कार्रवाई होती है तो जयपुर ही नहीं पूरे राजस्थान के पार्षद मुंह दिखाने के लायक नहीं रहेंगे। महापौर सौम्या ने कहा कि शहर में दो दिन से डोर टू डोर संग्रहण नहीं हो रहा था। जनता पार्षदों को कहती है और पार्षद मुझे कहते हैं। उनकी आवाज उठाने और वैकल्पिक व्यवस्था की हमारी जिम्मेदारी बनती है। मगर आयुक्त वैकल्पिक व्यवस्था के पक्ष में ही नहीं थे। महापौर ने कहा कि जब आयुक्त से वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि उपायुक्त इस व्यवस्था से राजी नहीं होंगे। जब उपायुक्त गैराज को उनके सामने ही पूछा तो उन्होंने कहा कि व्यवस्था हो जाएगी। इसी बात पर आयुक्त नाराज हो गए। आयुक्त नगर निगम में व्यवस्था खराब करने के लिए बैठे हैं, लेकिन उनके इस दबाव में अनैतिक तरीके से बीवीजी कंपनी के बिल पास नहीं कर सकते हैं।

.

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...