राशन की दुकान में निरीक्षण के दौरान मिला गड़बड़झाला, रसद अधिकारी ने की कार्यवाही

राशन की दुकान में निरीक्षण के दौरान मिला गड़बड़झाला, रसद अधिकारी ने की कार्यवाही

बीकानेर@जागरूक जनता। नोखा क्षेत्र की उचित मूल्य दुकान के औचक निरीक्षण दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर दुकान का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया ।
जिला रसद अधिकारी (द्वितीय) भागुराम महला ने बताया कि नोखा के उचित मूल्य दुकानदार पूनमचंद विश्नोई की दुकान में विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार भौतिक सत्यापन करने पर राशन सामग्री की मात्रा, दस्तावेजों की तुलना में अत्यधिक कम पाई गई। दुकानदार से इस सम्बंध में संतोषप्रद जवाब नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य दुकानदार पर विभागीय कार्यवाही करते हुए दुकान का प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया। वही हल्का प्रवर्तन निरीक्षक को निर्देशित किया गया है कि उचित मूल्य दुकान की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव प्रस्तुत करें, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए राशन सामग्री वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...