ऊर्जा मंत्री ने की बड़ी उद्योग संस्था के मास्क वितरण कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत

ऊर्जा मंत्री ने की बड़ी उद्योग संस्था के मास्क वितरण कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बड़ी उद्योग संस्था के ‘नो मास्क नो मूवमेंट’ अभियान के तहत तीन हजार मास्क वितरण कार्यक्रम की वर्चुअल शुरुआत की।
इस अवसर पर डॉ. कल्ला ने कहा कि ‘दो गज दूरी, मास्क है जरुरी’ कोरोना से बचने का मूलमंत्र है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे समझना चाहिए तथा बिना मास्क घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा छेड़ी गई ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’  मुहिम को पूरे राज्य  का समर्थन मिला है तथा इसे आगे बढ़ाने के लिए अनेक संस्थाओं ने पहल की है। बड़ी उद्योग संस्था द्वारा तीन हजार मास्क का वितरण किया जाएगा। कोरोना के विरुद्ध जंग में यह कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान में भी प्रत्येक व्यक्ति बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों की मांग को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा 2 जून से मोडिफाइड लॉक डाउन लागू किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिष्ठान प्रातः 6 से 11 बजे तक खुल सकेंगे। व्यापारियों द्वारा इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। कोरोना संक्रमण की चेन टूटने के साथ सरकार द्वारा धीरे-धीरे सभी गतिविधियों को अनुमत किया जाएगा।
ऊर्जा मंत्री ने बड़ी उद्योग संस्था के रमेश अग्रवाल द्वारा कोरोना काल में सूखा राशन सामग्री वितरण, जनजागरूकता अभियान चलाने, मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार रुपये देने सहित जिला अस्पताल में सामाजिक सरोकारों के तहत किए गए अन्य कार्यों की सराहना की।
जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डी पी पचीसिया ने विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों के टीकाकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित करने तथा मोडिफाइड लॉक डाउन में दुकानें प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक खोले जाने के आदेश करवाने की मांग की।

बड़ी उद्योग संस्था के संस्थापक रमेश अग्रवाल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला की प्रेरणा से एन-95 और कपड़े के तीन हजार मास्क आमजन को वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कोरोना काल में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी। साथ ही बड़ी जैसे लघु उद्योगों की विभिन्न आवश्यकताओं के बारे में बताया।
जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...