बीकानेर में कोरोना पड़ा ढीला, आज की पहली रिपोर्ट आए इतने पॉजिटिव, ब्लैक फंगस अपडेट भी साथ में पढ़े

बीकानेर में कोरोना पड़ा ढीला, मंगलवार की पहली रिपोर्ट आए इतने पॉजिटिव, ब्लैक फंगस अपडेट भी साथ में पढ़े

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में कोरोना संक्रमण की दर लगातार गिर रही है तो साथ ही पॉजिटिव से नेगेटिव होने वालों संख्या तीन डिजिट में सामने आ रही है, जबकि पॉजिटिव के आंकड़े अब दो डिजिट में सिमट कर रह गए है । आज मंगलवार को सुबह की पहली रिपोर्ट में 54 नए पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जो कि कोरोना के परास्त होने के संकेत है । बता दे,सोमवार को पूरे दिन में 811 सेंपल में से मात्र 34 मामले सामने आए थे । अभी रिपोर्ट हुए 54 पॉजिटिव इन इलाकों से : तिलक नगर, जयपुर रोड, केके कॉलोनी, शिव बाड़ी, बीएसएफ कैंपस, नाल, धोलेरा, उदासर, करनीसर, रिडमलसर, लाखुसर, पटेल नगर, सुदर्शन नगर, बांद्रा बास, लखोटियो का चौक, एके, बांद्रा बास लखोटियो कास चौक, उस्ता बारी, बेनीसर बारी, रैगरों का मोहल्ला, भीनासर, लालगढ़, रामपुरा, दुलचासर, डूंगरगढ़, चुंगी चौकी, बंगला नगर,धोबी तलाई के पास,कमला कॉलोनी, बीछवाल, छतरगढ़, पीबीएम केम्पस इत्यादि जगहों से रिपोर्ट हुए है ।
ब्लैक फंगस का बढ़ता दायरा
बीकानेर में लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के प्रकोप के बीच सोमवार को भी पांच नए रोगियों में फंगस की पुष्टि हुई है । पीबीएम हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार सात और रोगियों की इस बीमारी की आशंका में जांच करवाई गई है । इनकी रिपोर्ट आज आएगी । जिले अब तक 35 रोगी सामने आ चुके हैं जिनमें से छह की मौत हो गई । वंही सोमवार को एक साथ आठ रोगियों की सर्जरी कर उन्हें फंगस से मुक्त किया ।सीनियर सर्जन एवं एचओडी डॉ.दीपचंद एवं डॉ.गौरव गुप्ता के साथ दो ओटी में जुटे डॉक्टर्स ने लगभग सात घंटे में ये आपरेशन किए । इसके साथ ही अब तक फंगस से पीड़ित 12 मरीजों की सर्जरी हो चुकी है । इनमें से एक की आंख भी निकालनी पड़ी ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...