श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने किया काढ़ा वितरित

चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया जी मंदिर मंडल ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एवं शुक्रवार को सब्जी मंडी में लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) रतन कुमार स्वामी एवं मंदिर मंडल के संपदा प्रभारी राजेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसी के साथ लोगों से गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की। उल्लेखनीय है कि मंदिर मंडल की ओर से निरंतर जनसेवा का कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व 16 गांवों में होम आइसोलेट कोरोना संक्रमितों को घर-घर जाकर काढ़ा दिया गया था। तो वहीं आज निरंतर दो दिनों से शहर में भी काढ़ा वितरित किया गया। इसके अलावा भी मंदिर मंडल की ओर से निरंतर विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जा हैं।

.

.

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

किसानों को उनकी भाषा में AI से मिलेगी कृषि से जुड़ी त्वरित एवं सटीक जानकारी

केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने...

Jagruk Janta समाचार पत्र की खबर का बड़ा असर, Sirhohi आबकारी विभाग हरकत में

खबर प्रसारित होते ही प्रशासन सक्रिय सिरोही। जिले में शराब...

हंगामा: BJP विधायक Gopal शर्मा ने माफी मांगी, विधानसभा में आई थी डोटासरा से हाथापाई की नौबत

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार (17 फरवरी) को खूब हंगामा...