कोरोना काल के चलते युवाओं ने राशि एकत्रित कर गौशाला में की सुपुर्द

सोशल मीडिया का सदुपयोग…

चितलवाना। सोशल मीडिया का सकारात्मक रूप से उपयोग किया जाए तो कई स्थानों पर सहायक साबित हो सकता है। कोरोना काल के चलते सांचौर व चितलवाना उपखंड के युवाओं ने पाॅकेट मनी बचाकर चंदा राशि एकत्रित कर गौशाला में दी गई। उपखंड क्षेत्र के रणोदर निवासी सुरेश साहु ने बताया कि रणोदर के कुछ युवाओं ने एक व्हाट्सएप समूह के जरिए ऐसा ही कदम उठाया है कि समूह के सदस्यों द्वारा हर माह गोदान राशि एकत्रित कर अलग-अलग गौशाला में सुपुर्द की जाती हैं। जिसमें समूह के सदस्य बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। समुह के कोषाध्यक्ष प्रवीण विश्नोई और समूह संचालक मुकेश पुनिया ने बताया कि इस माह समूह के माध्यम से कुल राशि 23405 एकत्रित कर उसमें से 11111 रूपए राशि रणोदर गौशाला में और 11111 हरिओम गौशाला कूड़ा में भेंट की गई। वहीं पिछले महीने भी 8700 की राशि एकत्रित कर रणोदर गौशाला में सुपुर्द की गई। इस अवसर पर बाबुलाल, सुरेश, प्रवीण, मुकेश, महेंद्र व उत्तम सहित कई गौभक्त मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...