देशनोक सीएचसी में दो माह में शुरू होगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट-मंत्री भाटी

देशनोक सीएचसी में दो माह में शुरू होगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट-मंत्री भाटी

बीकानेर@जागरूक जनता । उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देशनोक में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने की स्वायत शासन विभाग ने स्वीकृति जारी कर दी है। यह ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट दो माह के भीतर चालू हो जायेगा।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने बताया कि महामारी के दौर में देशनोक सीएचसी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट कोविड-19 रोगियों के साथ-साथ उन मरीजों को राहत देगा, जिन्हें ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 50 ऑक्सीजन सिलेण्डर क्षमता के इस प्लांट पर 34.99 लाख रूपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य नई दिल्ली की फर्म धवन बाॅक्स शीट कन्टेनर्स प्राईवेट लिमिटेड को दिया गया है। कम्पनी को निर्देशित किया है कि वह इस कार्य को 28 जुलाई तक पूरा करेंगी तथा प्लांट तैयार हो जाने पर एक साल तक इसको चलाने एवं रख-रखाव को देखेंगी।  
गौरतलब है कि उच्च शिक्षा मंत्री भाटी के गत् दिनों में हुए देशनोक दौरे के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में संसाधनों को लेकर चर्चा हुई थी, जिसमें कोविड-19 रोगियों को ऑक्सीजन की आवश्यकता महसूस की थी। उच्च शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहित कोलायत विधानसभा क्षेत्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर विधायक निधि कोष से और जन सहयोग से उपलब्ध कराने की बात कही थी, साथ ही देशनोक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने का भरोसा दिलाया था, जिसकी क्रियान्विति गुरूवार को हुई। 

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...