PM मोदी शाम 6.30 बजे जाएंगे पार्टी मुख्यालय, बंगाल- असम में BJP तो पुडुचेरी में NDA को रुझानों में भारी बढ़त

नई दिल्ली : 5 राज्यों की 823 सीट पर मतगणना जारी है. बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में काउंटिंग जारी है. रुझानों में केरलम और तमिलनाडु को छोड़कर अन्य राज्यों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है. इस समय बीजेपी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. समर्थकों का कहना है कि अब बीजेपी की जीत सुनिश्चित है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा की पश्चिम बंगाल में सरकार भाजपा की बन रही है. वहीं भाजपा नेता कीया घोष ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम पर कहा कि लोगों ने भाजपा को चाहा है. TMC का सूपड़ा साफ करके भाजपा आ रही.

असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि तीसरी बार असम में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. शुरुआती रुझानों में ही भाजपा ट्रिपल डिजिट की तरफ बढ़ती हुई दिख रही है. अगला 5 साल असम के लिए बेहद खास होने वाला है. पश्चिम बंगाल में भी लोगों ने टीएमसी के खिलाफ वोट किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाम को 6.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं. रुझानों के अनुसार, तीन राज्यों में बीजेपी आगे चल रही है.

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...