पीएनबी ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई राशन सामग्री

पीएनबी ने जरूरतमंदों तक पहुंचाई राशन सामग्री

बीकानेर@जागरूक जनता। पंजाब नेशनल बैंक के बीकानेर मण्डल द्वारा बुधवार को खारा में रहने वाले जरूरतमन्द लोगों को घर-घर जाकर राशन (आटा, चावल, तेल, चीनी, दाल एवं अन्य मसाले) का वितरण किया गया। पीएनबी के मण्डल प्रमुख संजीवसिंह ने सरपंच भैरुँसिंह, स्कूल प्राचार्या सुमन सेठी तथा अध्यापक पप्पूराम के सहयोग से जरूरतमन्द परिवारों की पहचान कर उनके घरों में ही राशन का वितरण करवाया | बैंक के वरिष्ठ प्रबन्धक रामप्रताप गोदारा ने बताया कि देश का दूसरा बड़ा बैंक होने के नाते पंजाब नेशनल बैंक दूर-दराज के इलाकों मे बैंकिंग सेवाए देने के साथ साथ समय समय पर सीएसआर एक्टिविटी के तहत नियमित अंतराल पर समाज एवं मानव हित के लिए भी तरह-तरह की गतिविधियां करता रहता है। उपमंडल प्रमुख विष्णु लाल बाना ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक समाज हित के कार्य आगे भी लगातार करता रहेगा। इस मौके पर शाखा रानी बाजार  शाखा प्रमुख सी के व्यास एवं प्रबन्धक परीक्षित भार्गव भी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...