रोट्रेकट क्लब बीकानेर द्वारा जून माह में रोट्रेकट प्रांतीय सम्मेलन- लहरिया का आयोजन बीकानेर में, देशभर से जुटेंगे युवा सदस्य..

रोट्रेकट डिस्ट्रिक्ट 3053 का प्रथम प्रान्तीय सम्मेलन आगामी 12 – 13 जून 2021 बीकानेर के श्री गणेशम रिज़ॉर्ट में आयोजित किया जा रहा हैं।

बीकानेर@जागरूक जनता । रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधड़ा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की रोट्रेकट डिस्ट्रिक्ट 3053 का प्रथम प्रान्तीय सम्मेलन आगामी 12 – 13 जून 2021 बीकानेर के श्री गणेशम रिज़ॉर्ट में आयोजित किया जा रहा हैं। रोट्रेकट डिस्ट्रिक्ट ड़ी.आर.आर सुरेंद्र जोशी एवं कॉन्फ़्रेन्स चेयरमेन कमल राठी ने बताया कि दो दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ़्रेन्स लहरिया कार्यक्रम के अंतर्गत बीकानेर सहित जोधपुर, अजमेर, अलवर, भिवाड़ी, ग्वालियर, मोरेना, गुना, भांडेर एवं अन्य स्थानों से से 250 से अधिक युवा रोट्रेकट सदस्य अपनी भागीदारी करेंगे। लहरिया डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ़्रेन्स की औपचारिक घोषणा बीकानेर ज़िला उद्योग संघ के अत्याधुनिक विडीयो कॉन्फ़्रेन्स रूम में ज़ूम मीटिंग के माध्यम से बैनर विमोचन कर के किया गया। लहरिया बैनर लोकार्पण समारोह में रोटरी के प्रांतपाल निर्वाचित राजेश चुरा, बीकानेर ज़िला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, रोटरी क्लब अध्यक्ष विनोद दम्मानी, पूर्व अध्यक्ष शशिमोहन मुंधड़ा, ड़ी.आर.सी.सी मनीष तापडिया, पूर्व प्रांतपाल अरुण प्रकाश गुप्ता, पूर्व प्रांतपाल अनिल माहेश्वरी इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता सहित अन्य रोट्रेकट साथी गण मोजुद रहे।
विदित रहे रोट्रेकट क्लब बीकानेर द्वारा रोट्रेकट डिस्ट्रिक्ट 3050 के अंतर्गत 1978 एवं 2010 में भी रोट्रेकट प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है। नवगठित रोट्रेकट डिस्ट्रिक्ट 3053 के गठन के पश्चात प्रथम प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन बीकानेर में किया जा रहा है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

421 करोड़ रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

गायत्री यज्ञ एवं राम आदर्शो पर शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ चर्चा

जयपुर. साकेत किड्स एकेडमी में अनुकरणीय आदर्श प्रभु श्री...