बीकानेर में 18+ वेक्सीनेशन को लेकर आई बड़ी खबर, बुकिंग के लिए ना हो परेशान, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर में 18+ वेक्सीनेशन को लेकर आई बड़ी खबर, बुकिंग के लिए ना हो परेशान, पढ़े पूरी खबर

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में गुरुवार को वेक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा बीकानेर शहर में 18+ (18 से 44 आयु वर्ग) वालो का वेक्सीनेशन बुधवार को नही होगा । स्वास्थ्य विभाग के आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया बुधवार को सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों में पूगल,हादां,गजनेर,लूणकरणसर में ही 18+वालो को डोज लगाई जाएगी । जिसके लिए आज रात करीब 9 बजे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । वंही 18+ के लिए शहरवासियों को शुक्रवार तक इंतजार करना होगा वंही 45+ वालों के जिले में कुल 42 सेशन आयोजित किये जायेंगे । जिसमे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी जगह कोविशील्ड, व कोवेक्सीनेशन टीकाकरण की डोज लगाई जाएगी । बता दें, आईसीएमआर की गाइडलाइन के मुताबिक को-वैक्सीन दूसरी डोज पहली डोज के 28 दिन बाद लगाई जाती है वंही कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन बाद लगती है ऐसे में जिन्हें 4 मार्च तक पहली डोज लग चुकी वे ही गुरुवार को दूसरी खुराक के लिए घर से निकलें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...