शनिवार को होगा बंपर वेक्सीनेशन, जयपुर से आया बड़ा लॉट, 18+ वालों की खुलेगी लॉटरी!

शनिवार को होगा बंपर वेक्सीनेशन, जयपुर से आया बड़ा लॉट, 18+ वालों की खुलेगी लॉटरी!

बीकानेर@जागरूक जनता । बीते दो दिनों से वेक्सीन की किल्लत झेल रहे बीकानेर में शनिवार को बंपर वेक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है । आरसीएचओ डॉ. राजेश गुप्ता से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से वेक्सीन का लॉट शुक्रवार को बीकानेर पहुंच गया जिस पर शनिवार को 18+के वेक्सीनेशन केम्प 18 जगहों पर लगेंगे । जिसकी ऑनलाइन बुकिंग स्लॉट आज रात करीब 9 बजे के आसपास ओपन होगी । ऐसे में समय का विशेष ख्याल रखे ताकि शेड्यूल बुक करने में आप पीछे ना रह जाये क्योंकि स्लॉट ओपन होते ही चंद सेकंड में पूरे स्लॉट बुक हो जाते है । वंही शनिवार को 45+ के 32 सेशन जिले में आयोजित किये जायेंगे,जिसमे बीकानेर शहर में 11 केंद्रों पर कोवेक्सीन व शेष सेशन ग्रामीण क्षेत्रों में कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...