सात सालों से फरार वारंटी अपने ही गांव में पहचान छुपाकर रह रहा था, गौरव खिडिया की टीम ने भनक लगते ही बिल से निकाल पहुंचाया काल कोठरी में, पढ़े खबर

थानाधिकारी गौरव खिडीया ने बताया कि फरार वारंटी देवसिंह पुत्र मालमसिंह जाति राजपुत उम्र 45 साल निवासी छापर,चुरू अपने गांव मे पहचान छुपाकर रह रहा था व पुछने पर नाम पते भी गलत बता रहा था । लेकिन साये की तरह पीछे पड़ी जामसर थाना पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी की तस्दीक कर उसे दबोच लिया ।

बीकानेर@जागरूक जनता । एसपी चन्द्रा के नेर्तत्व में बीकानेर पुलिस अपराधियों पर कहर बनकर बरप रही है, अगर साफ-साफ शब्दों में कहे तो जुर्म की दुनियां के शातिर अपराधी जो भूमिगत हो चुके है, और अपनी पहचान छुपाकर रह रहे है, उन्हें चुन-चुनकर बिलो से बाहर निकालकर जेल की सलाखों में पहुंचाने का विशेष अभियान एसपी प्रीति चन्द्रा ने चला रखा है, जिसके आदेश जिले के तमाम एसएचओ को दे रखे है । शुक्रवार को इसी अभियान के तहत जामसर थाना ने पिछले सात वर्षों से मफरुर चल रहे वारंटी को दबिश देकर गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी गौरव खिडीया ने बताया कि फरार वारंटी देवसिंह पुत्र मालमसिंह जाति राजपुत उम्र 45 साल निवासी छापर,चुरू अपने गांव मे पहचान छुपाकर रह रहा था व पुछने पर नाम पते भी गलत बता रहा था । लेकिन साये की तरह पीछे पड़ी जामसर थाना पुलिस टीम ने आखिरकार आरोपी की तस्दीक कर उसे दबोच लिया, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भिजवाया गया है । यह कार्यवाही थानाधिकारी गौरव खिडीया उनि के निर्देशन में हेडकांस्टेबल श्यामलाल, कॉन्स्टेबल अजय छापौला मय टीम ने काफी प्रयास कर वारन्टी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।

……

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ram Lala ki Deepawali

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸           https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 28 October 2026

Jagruk Janta 28 October 2026Download जागरूक जनता अखबार पढ़ने के...