बीकानेर में वेक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर,18+वाले इस खबर को मिस ना करें

बीकानेर में वेक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर,18+वाले इस खबर को मिस ना करें

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में वेक्सीनेशन को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है जंहा शाम 6 बजते ही अगले दिन के वेक्सीनेशन प्लान को लेकर मीडिया से सम्पर्क साधने की कोशिश शुरू हो जाती है । इसी उत्सुकता को लेकर जागरूक जनता के पास शुक्रवार को टीकाकरण को लेकर आज शाम 6 बजे से ही फोन कॉल आने शुरू हो गए । लेकिन आपको बता दे, कि जिले में वेक्सीन की डोज की कमी के चलते शुक्रवार को शहर में 18+ (18 से 44 आयु वर्ग) वालों का वेक्सीनेशन नही होगा । आरसीएचओ डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले 18+वेक्सीनेशन में बीकानेर शहर को वंचित रखा गया है । सिर्फ ग्रामीण इलाको खाजूवाला, नोखा श्रीडूंगरगढ़ में ही 18 से 44 आयु वर्ग वालो को ही वेक्सीन की डोज लगाई जाएगी । जिसके लिए आज 9 बजे करीब ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग ओपन होगी । वंही 45+ वालो के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सभी सीएचसी पर टीकाकरण होगा । आरसीएचओ डॉ गुप्ता ने बताया जिले में 45+ वालो के लिए 34 केंद्रों में टीकाकरण के शेसन लगाए जाएंगे । जिसमे चार जगहों पर कोवेक्सीन व बाकी जगह कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...