बीकानेर को धर्म के क्षेत्र में भारी क्षति : पचीसिया

बीकानेर को धर्म के क्षेत्र में भारी क्षति : पचीसिया

बीकानेर@जागरूक जनता। परमपूज्य सन्त संवित सोमगिरि जी महाराज के निधन से बीकानेर जिला उद्योग संघ परिवार को भारी आघात लगा । बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं पूर्व अध्यक्ष सुभाष मित्तल ने बताया कि बीकानेर को धर्म के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है । सोमगिरि जी महाराज का बीकानेर जिला उद्योग संघ पर बड़ा आशीर्वाद रहा है । स्वामी संवित सोमगिरि जी महाराज का असमय देवलोक गमन बीकानेर ही नही पूरे देश के लिये दुःखद है । बीकानेर ने विद्वान , गोभक्त, गीता के प्रचारक , राष्ट्रभक्त संत खो दिया है । स्वामी जी मायड़ भाषा के सच्चे हिमायती थे । ऐसे संत की क्षति पूर्ति बहुत ही दुष्कर है । साथ ही शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता से प्रार्थना की कि प्रभु स्वामी जी को अपने श्री चरणों मे स्थान दे और सभी भक्तों को इस दुख को सहन कर सके ऐसी शक्ति प्रदान करे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related