
जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर सिविल लाइंस में दो दिवसीय ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । गौतम हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर एवं मेंटल हेल्थ फाउंडेशन के तत्वाधान में एमिटी यूनिवर्सिटी, अपेक्स यूनिवर्सिटी एवं IIS यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित लोगों को ऑटिज्म के बारे में पोस्टर सहित विस्तार से बताया । कार्यक्रम की शुरुआत में मनोविज्ञान चिकित्सा के एमेरिटस प्रोफेसर डॉक्टर शिव गौतम ने बताया कि ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है तथा विश्व ऑटिज्म दिवस के महत्व की जानकारी दी।
विभिन्न विश्विद्यालय के मनोवैज्ञानिक छात्र-छात्राओं ने ऑटिज्म विषय पर पोस्टर बना कर कारण, लक्षण, निदान, भ्रांतियाँ एवं तथ्य के वारे में बताते हुये रोगियों को जागरूक किया ।
गौतम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ मनस्वी गौतम ने एसे बच्चों में सामाजिक कौशल पूर्णतया विकसित ना होना, संबाद में कमी, तेज आवाज, रोशनी या स्पर्श के प्रति बहुत संवेदनशील होना, एक ही हरकत एवं शब्द को बार बार दोहराना आदि लक्षण के बारे में उपस्थित छात्र छात्राओं एवं जन समुदाय को बताया ।
डॉ अनिता गौतम ने ऑटिज्म के इलाज एवं प्रबंधन में लाभदायक थेरेपी के बारे में बताया ।
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG


