चक्रवाती तूफान ‘तौकाते’ Tauktae का असर, राजस्थान में भारी बारिश होने की संभावना

Cyclone Tauktae के असर से 16 मई से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आंधी और बारिश की

जयपुर। Cyclone Tauktae के असर से 16 मई से जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। वहीं 17 मई को मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी। जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर थंडरस्टॉर्म व तेज हवा के साथ कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार सुबह तक अलवर में 12, सीकर में 2, चूरू में 15.2, सवाईमाधोपुर में 6.5, करौलाी में 11 एमएम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में लू के साथ अचानक तेज हवाएं और कहीं हल्की दर्जे की बारिश होने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान में आज मौसम थोडा बदला हुआ रहेगा। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। दरअसल वर्तमान समय में कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्वी अरब सागर की खाड़ी में बन चुका है। इसके अगले 24 घंटों में और तीव्र होकर चक्रवाती तूफान के रूप में परिवर्तित होने तथा उत्तर उत्तर-पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ कर 18 मई को गुजरात तट की तरफ पहुंचने की संभावना है।

चक्रवाती तूफान तौकते के असर से रविवार को दक्षिणी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में आंधी व बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। सोमवार को मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होगी। जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि जोधपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में बीते दिन शुक्रवार को दिन का सबसे अधिक पारा पाली का 43.3, करौली का 41.4, जयपुर का पारा चार डिग्री बढकर 40.2, बूंदी का 42, जैसलमेर का पारा 40.1, बाडमेर का 41.4 डिग्री सेल्सिसयस दर्ज किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...