एम्बुलेंस चालक को लालच करना पड़ा भारी,गाड़ी सीज,निर्धारित दर से वसूली अधिक राशि, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता । स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लालची लोगो की जिले में कोई कमी नही आ रही है, रोजाना इन लालचियों के शिकार आमजन हो रहे है । शुक्रवार को बीकानेर में एम्बूलेंस चालक द्वारा रोगी को जेईएनवीसी से पीबीएम अस्पताल ले जाने के लिए तय दर से दुगनी राशि वसूलने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए परिवहन विभाग द्वारा एंबुलेंस को सीज किया गया है। परिवहन निरीक्षक सुरेंद्र बेनीवाल ने बताया कि मरीज के परिजन ने एम्बूलेंसस संख्या आरजे 07 पीए 5147 को जय नारायण व्यास कॉलोनी से मरीज को पीबीएम लाने के लिए किराए पर लिया था। वाहन चालक द्वारा इसके लिए एक हजार रुपये लिए गए जो कि प्रशासन द्वारा निर्धारित दर से दोगुना है। परिवहन कार्यालय के निरीक्षक सुरेंद्र बेनीवाल को रोगी के परिजन भाजपा नेता मनीष सोनी ने शिकायत की थी शिकायत सही पाए जाने पर परिवहन विभाग के निरीक्षक ने  एंबुलेंस संख्या आरजे 07-पीए 5147 को सीज की उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा एम्बूलेंस अथवा शव वाहन का किराया निर्धारित किया गया तथा इससे ज्यादा राशि वसूले जाने की स्थिति में शिकायत के लिए राउण्ड द क्लाॅक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। बता दे, इस पूरे स्टिंग के दौरान जागरूक जनता के सवांददाता बजरंग तंवर मौके पर मौजूद रहे । इस दौरान तंवर ने पूरी कार्यवाही को अपने कैमरे में कैद किया ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...