नगर स्थापना दिवस, अक्षय तृतीया और ईद-उल-फितर के अवसर पर जिला कलक्टर ने दी शुभकामनाएं

नगर स्थापना दिवस, अक्षय तृतीया और ईद-उल-फितर के अवसर पर जिला कलक्टर ने दी शुभकामनाएं

बीकानेर@जागरूक जनता। जिला कलक्टर नमित मेहता ने बीकानेर नगर स्थापना दिवस (आखा बीज), अक्षय तृतीया और ईद-उल-फितर के अवसर पर सभी जिला वासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि तीज, त्योहार और उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा तथा उमंग का संचार करते हैं। बीकानेर वासी सभी त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाते हैं, यह दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। कोरोना संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर जिला कलक्टर ने जिला वासियों से सभी त्योहार घर पर ही मनाने तथा इस दौरान कोविड गाएडलाइन की अनुपालना सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सभी नागरिक लॉकडाउन के निर्देशों की अनुपालना करें। सामूहिक प्रयासों से ही कोरोना को हराया जा सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 Febuary 2026

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करेंhttps://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14जागरूक जनता WhatsApp...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...