निगम प्रशासन की अव्यवस्थाओं की खुली पोल, चंद मिनटों की बारिश में सड़कों पर इकठ्ठा हुआ पानी का सैलाब, गिरा युवक,देखें वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में साल की पहली ही बारिश में नगर निगम की लापरवाही खुल कर सामने आयी हैं। जहां बुधवार को सायंकालीन मात्र 10 मिनट की तेज बौछारों से शहर के नीचलें हिस्सों में पानी का सैलाब इकट्ठा हो गया। जहां एक ओर बीकानेर में कोरोना संक्रमण के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर बीकानेर का नगर निगम प्रशासन इस संक्रमण के प्रति लापरवाह बना हुआ है। जहां समय पुर्व नालों की सफाई होनी चाहिए थीं ताकि गंदगी से संक्रमण ना फैलें। लेकिन आदत से मजबूर निगम प्रशासन के कोरोना काल के इस भयावह दौर में कानों तले जूं तक नहीं रेंगी और इसी लापरवाही के चलते पहली ही बारिश की बौछारों में नाले उफान पर आ गए। शहर की सड़कों पर कई जगहों पर पानी इकट्ठा हो गया। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। कुछ ऐसी ही अव्यवस्थाओं का नजारा  बुधवार शाम को बीकानेर के ऐतिहासिक धरोहर जुनागढ़ के पास देखने को मिला। जहां बारिश से पानी का सैलाब इकट्ठा हो रखा था इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीर इस गन्दे पानी में गिरकर चोटिल हो रहें थें। जागरूक जनता टीम जब मौके पर पहुंची तो टीम के सामने ही स्कूटी सवार बालक गन्दे पानी में गिर गया, गनिमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बता दें, बीकानेर में कई जगह सड़कों के किनारे बड़े गड्ढे हो रखें हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी इकट्ठा हो जाता है जिनमें गिर कर लोग चोटिल हो जाते हैं। ऐसे में निगम प्रशासन को झुठी प्रशंसा व प्रेस नोट से किनारा कर आमजन से जुड़ी इस समस्या से निजात दिलाना चाहिए ताकि कोरोना के इस भयावह दौर में आमजन को राहत मिल सकें। (वीडियो-मुकुंद खंडेलवाल)

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...