कोरोना: मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक माह का वेतन देंगे कांग्रेस विधायक

कांग्रेस विधायकों के साथ-साथ ही कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक भी अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगे।

जयपुर। प्रदेश में कोरोना से चल रही जंग लोगों की हर संभव मदद हो सके, इसके लिए जनप्रतिनिधि और नौकरशाही आगे आए हैं। आईएएस और आईपीएस के बाद अब सत्ताधारी दल के विधायक भी अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगे। कांग्रेस विधायकों के साथ-साथ ही कांग्रेस समर्थित निर्दलीय विधायक भी अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देंगे।

कांग्रेस विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद कांग्रेस विधायक अपने 1 माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराएंगे। विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि गहलोत सरकार की ओर से 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को वैक्सीनेशन को लेकर भी विधायकों को अपने-अपने स्थानीय विकास कोष से तीन-तीन करोड़ रुपए देने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर आज लगातार बैठकों का दौर
प्रदेश में 24 मई तक लागू किए गए लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री आवास पर आज लगातार समीक्षा बैठकों का दौर रहेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज तीन समीक्षा बैठकें लेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दोपहर 12 बजे कोरोना संक्रमण को लेकर सर्वदलीय बैठक लेंगे। वर्चुअल तौर पर होने वाली सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस, बसपा, रालोपा, माकपा सहित अन्य दलों के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चर्चा करेंगे और कोविड-19 की रोकथाम पर उनके सुझाव लेंगे।

इसके अलावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 5 बजे आयुर्वेद विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आयुर्वेद विभाग के अब तक के कामकाज की समीक्षा भी करेंगे। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 7:30 बजे कोरोना गाइडलाइन की पालना कराने और कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में अधिकारी गाइडलाइन की पालना को लेकर मुख्यमंत्री को फीडबैक देंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 March 2026

Jagruk Janta 11 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...