श्रीकोलायत के पूर्व विधायक भाटी की माताजी का निधन, डॉ.कल्ला,भंवरसिंह भाटी सहित न्यायाधिपति व्यास ने जताया शोक

श्रीकोलायत के पूर्व विधायक भाटी की माताजी का निधन, डॉ.कल्ला,भंवरसिंह भाटी सहित न्यायाधिपति व्यास ने जताया शोक

बीकानेर@जागरूक जनता । श्रीकोलायत के पूर्व विधायक व पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी की माताजी श्रीमती मदन कंवर का सोमवार को निधन हो गया है। श्रीमती कंवर ने 102 वर्ष की उम्र में सोमवार शाम जस्सूसर गेट स्थित बरसलपुर हाउस में अंतिम सांस ली। वें उम्रदराज होते हुए भी स्वस्थ थीं। सूत्रों के अनुसार अचानक ही उनकी मृत्यु हो गई। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए किया जाएगा। घटना से भाटी सहित परिवार के सदस्यों में शोक व्याप्त हो गया। राजस्थान सरकार में मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने मदन कंवर के निधन पर गहरा शोक जताया है। कल्ला ने दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।वहीं उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। वंही राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधिपति गोपाल कृष्ण व्यास ने पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की माताजी श्रीमती मदन कंवर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आयोग अध्यक्ष ने श्रीमती मदन कंवर की आत्मा को चिर शांति प्रदान करने और भाटी एवं उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। वंही बीकानेर सहित प्रदेश के राजनीतिक व उद्योपतियों ने भाटी की माताजी के निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

…तो राज्य बेच देता, सरकार की दलील पर पेपर लीक के आरोपी अफसर की जमानत रद्द

राजस्थान के चर्चित पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट...