डरा चीन, कोरोना वायरस से बचने के लिए माउंट एवरेस्ट पर विभाजन रेखा खीचेंगा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को पूरी दुनिया में फैलाने वाला चीन अब खुद संक्रमण से डर गया है। कोविड-19 से बचने के लिए चीन माउंट एवरेस्ट की चोटी पर एक विभाजन रेखा खिंचेगा। वायरस से प्रभावित पर्वताहोरियों से होने वाले कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए चीन यह कदम उठाने जा रहा है। बता दें कि नेपाल में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है और एवरेस्ट के बेस कैंप में मौजूद दर्जनों लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं।

एवरेस्ट के बेस कैंप से 30 से ज्यादा बीमार लोगों को निकाला गया है। जिसके बाद ऐसा डर पैदा हो गया है कि वायरस इस चढ़ाई के मौसम को बर्बाद कर सकता है। एवरेस्ट चीन और नेपाल की सीमा को बांटती है। चोटी का उत्तरी हिस्सा चीन की तरफ पड़ता है। तिब्बती अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन शिन्हुआ को बताया कि माउंटेन गाइड पहाड़ी की चोटी पर विभाजन रेखाएं स्थापित करेंगे जिसके बाद ही पर्वतारोहियों को आरोहण की इजाजत दी जाएगी।

हालांकि अभी यह नहीं बताया गया है कि ये रेखाएं किस तरह खींची जाएंगी। अप्रैल से अब तक 21 चीनी पर्वतारोहियों को एवरेस्ट पर चढ़ने की इजाजत दी गई है। पर्वतारोहण से पहले ये पर्वतारोही तिब्बत में क्वारंटाइन में रहे थे।

बता दें कि चीनी पक्ष पहाड़ के उत्तरी किनारे पर चीनी बेस कैंप में वायरस नियंत्रण उपायों को भी बढ़ाएगा। यहां एवरेस्ट प्राकृतिक क्षेत्र में गैर-पर्वतारोही पर्यटकों को प्रवेश करने से मना किया जाएगा। चीन ने पिछले साल से वायरस के प्रकोप के कारण विदेशी नागरिकों के एवरेस्ट पर चढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

लेकिन 2020 तक महामारी के प्रकोप को झेलने के बाद इस साल नेपाल ने आगंतुकों को रिकॉर्ड संख्या में चढ़ने के परमिट जारी किए हैं। नेपाल से एवरेस्ट आरोहण का परमिट लेने की फीस 11 हजार अमेरिकी डॉलर्स यानी करीब आठ लाख रुपये है। इसके अलावा पर्वतारोही 40 हजार डॉलर यानी करीब 30 लाख रुपये एक अभियान के लिए खर्च करते हैं।

नेपाल की तरफ बने बेस कैंपों में किसी समय विदेशी पर्वतारोहियों और नेपाली गाइड्स की टीमों समेत एक हजार लोग मिल जाते हैं। पिछले तीन हफ्ते में नेपाल में रोजाना दर्ज होने वाले कोरोना वायरस मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है और हर पांच में से दो व्यक्ति टेस्ट के बाद संक्रमित पाए गए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रामजी का गोल School का जर्जर भवन गिराने की तैयारी, 3 दिन में मांगी आपत्तियां

गुड़ामालानी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामजी का गोल परिसर...

4 दिन में ही हिलने लगा लाखों का Open जिम..!

झाडोली में निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल, गंदगी...

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...