जिला चिकित्सालय में बनेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट,ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने स्वीकृत किए 45.32 लाख रुपये

जिला चिकित्सालय में बनेगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट,ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने स्वीकृत किए 45.32 लाख रुपये

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने एसडीएम सेटेलाइट (जिला अस्पताल) में आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट बनाने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के तहत 45.32 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।
डाॅ. कल्ला ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के दौर में आज प्रदेश में आॅक्सीजन की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। आॅक्सीजन की कमी के कारण किसी भी मरीज की मौत ना हो, इसके मद्देनजर सुलभ आॅक्सीजन आपूर्ति के लिए बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की एसडीएम सेटेलाइट अस्पताल के लिए आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने हेतु विधायक कोष से राशि की अनुशंषा की गई है।
ऊर्जा मंत्री ने बताया कि यह 400 एलपीएम क्षमता का स्मार्ट आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट होगा, जो 40 बैड तक पर्याप्त दवाब से आॅक्सीजन आपूर्ति कर सकेगा। इस कार्य पर 40 लाख रुपये व्यय होंगे। वहीं आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट से 30-40 बैड तक आॅक्सीजन सप्लाई एसेम्बली सेटअप के लिए 5.32 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने जिला कलक्टर को पत्र भेजते हुए इस कार्य के अविलम्ब सम्पादन के निर्देश दिए हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...