मंत्री भाटी ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए 38 लाख रूपये की दी स्वीकृति, आधा दर्जन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में खर्च होगी राशि

मंत्री भाटी ने चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए 38 लाख रूपये की दी स्वीकृति, आधा दर्जन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में खर्च होगी राशि

बीकानेर@जागरूक जनता। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र कोलायत के 6 राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा सेवाएं बढ़ाने के उद्देश्य से विधायक कोष से 38 लाख 87 हजार रुपए की स्वीकृति जारी की है।
उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने कोलायत विधानसभा क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने एवं जीवनदायिनी गैस ऑक्सीजन की उपलब्धता सहित अन्य चिकित्सा उपकरण व दवा बढ़ाने के लिए विधायक कोष से 38 लाख 87 रुपए देने की अनुशंसा की है। इस कार्य की कार्यकारी ऐजेंसी मुख्य चिकित्सा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बनाया है।

उच्च शिक्षा मंत्री भाटी ने जिला कलक्टर नमित मेहता को बुधवार की गई अनुशुंषा में बताया कि विधायक कोष से विधानसभा क्षेत्र कोलायत के 6 राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं आक्सीजन की व्यवस्था के लिए स्वीकृतियां जारी की है। इन स्वास्थ्य केन्द्रों की मांग के अनुरूप आॅक्सीजन कन्सेंट्रेटर मशीन,मल्टीपैरा माॅनिटर, ईजीजी-12 चैनल, डिफाइब्रिलेटर सक्सन मशीन एलएमडब्ल्यू हेपरिन इनजेक्शन,पल्स आॅक्सीमीटर, नेबुलाइजर मशीन,फ्लो मीटर फाॅर आॅक्सीजन सिलेण्डर, ईसीजी-12 चैनल, सी.बी.सी. मशीन, मल्टिपैैरा माॅनिटर, स्टेडिंग बीपी एपराटस, फ्लो मीटर फाॅर आॅक्सीजन सिलेण्डर, इन्फ्रारेड थर्मल गन, काॅर्डियों माॅनिटर,यूरिन बैग एण्ड किट,ईटी ट्यूब आदि की खरीद की जायेगी। उन्होंने कार्यकारी एजेन्सी को निर्देश दिए है कि शीघ्र ही इस संबंध में कार्यवाही करते हुए चिकित्सालयों को संसाधन उपलब्ध कराएं। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोलायत को 6 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बज्जू के लिए 6 लाख 65 हजार रूपये की स्वीकृति जारी की गई है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि देशनोेक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 5 लाख 91 हजार, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हंदा हेतु 8 लाख 58 हजार 500 रूपये, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गड़ियाला हेतु 7 लाख 46 हजार रूपये और राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गजनेर के लिए 4 लाख 26 हजार 500 रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...