एनसीसी की 7 राज बटालियन ने चलाया जागरूकता अभियान,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड पर नो मास्क, नो मूवमेंट के लिए की समझाइश

एनसीसी की 7 राज बटालियन ने चलाया जागरूकता अभियान,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड पर नो मास्क, नो मूवमेंट के लिए की समझाइश

बीकानेर@जागरुक जनता। जन अनुशासन पखवाड़े के तहत बुधवार को एनसीसी की 7 राज बटालियन द्वारा रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड पर राहगीरों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के प्रति जागरूक किया । इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रकाशित ‘नो मास्क, नो मूवमेंट’ के स्टीकर चस्पा किए गए।विदित रहे कि जिला कलक्टर द्वारा एनसीसी कैडेट्स को कोरोनो वॉरियर घोषित किया गया जिसके तहत लगातार एनसीसी कैडेट्स द्वारा कोरोना जागरूकता का सघन अभियान चलाया जा रहा है ।

बटालियन के सीनियर अण्डर आॅफिसर हितेश शर्मा ने बताया कि बटालियन के कैडेट्स द्वारा इन क्षेत्र की दुकानों,डेयरी बूथों सहित आॅटो रिक्शा और दुपहिया वाहन चालकों को गाइडलाइन की अनुपालना का आह्वान किया गया। साथ ही मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने तथा बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता अभियान में एनसीसी की 7 राज बटालियन के अंडर आॅफिसर तुषार बजाज,इतिश्री राजावत  सार्जेंट गणेश गिरी , कैडेट्स रामदेव , जितेंद्र , अनिल डेलू , इन्द्रजीत ,श्रवण सिंह सुजासर , हेमलता ,आदित्य तिवारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...