स्काउट गाइड ने चलाया जागरुकता अभियान

स्काउट गाइड ने चलाया जागरुकता अभियान

बीकानेर@जागरूक जनता। रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत कोरोना के विरूद्ध जागरुकता कार्यक्रमों की श्रृ्खंला में बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के रोवर रेंजर्स द्वारा रोडवेज बस स्टैंड, शार्दूल सिंह सर्किल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को कोविड गाइडलाइन की अनुपालना के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आमजन को मास्क लगाने, सोशल डिसटेंसिंग रखने तथा बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने का आह्वान किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर स्काउट गाइड को आमजन में कोरोना के विरूद्ध जागरुकता के लिए ‘कोरोना वारियर्स’ मनोनीत किया गया है। इनके द्वारा जागरुकता की सतत गतिविधियों का संचालन हो रहा है। इसके तहत स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। वहीं प्रमुख मार्गों पर समझाइश के अलावा जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित स्टीकर चस्पा किए जा रहे हैं। बुधवार को आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में रोवर स्काउट यशवर्धन पुरोहित, अर्जुन भाटी, विनय प्रताप सिंह, किशन तंवर आदि साथ रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...