ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला की प्रेरणा से कोरोना राहत कोष संस्थान ने कोविड केयर सेंटर का कियाअधिग्रहण

ऊर्जा मंत्री डॉ. कल्ला की प्रेरणा से कोरोना राहत कोष संस्थान ने कोविड केयर सेंटर का किया अधिग्रहण

बीकानेर@जागरूक जनता। ऊर्जा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला की प्रेरणा से मंगलवार को राजकीय जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर का अधिग्रहण कोरोना राहत कोष संस्था द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला प्रशासन द्वारा इस दिशा में सतत कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरूद्ध जंग में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। सामूहिक प्रयासों से ही जिले को कोरोना मुक्त किया जा सकेगा।

कोरोना राहत कोष संस्था के संस्थापक महेन्द्र कल्ला ने बताया कि संस्था द्वारा कोविड केयर सेंटर के लिए दस एयर कंडीशनर, सेनेटाइजर मशीनें, थर्मल स्कैनर, आॅक्सीजन सिलेण्डर, गद्दे, तकिया, चाय-पानी, खाना, चद्दर आदि की व्यवस्था की गई है। संस्था द्वारा कोविड केयर सेंटर में कोरोना मरीजों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने आॅक्सीजन सप्लाई, बाइपैप, नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति सहित अस्पताल की विभिन्न आवश्यकताओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त एएच गौरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. सुकुमार कश्यप, राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला, रमेश अग्रवाल, महेश कुमार जोशी, उपेंद्र श्रीमाली, सुरेश व्यास, हेमचंद पुरोहित, विक्की चड्ढा, अशोक धारणिया, रामदेव दैया, प्रमोद खजांची, नवरत्न सिंघवी, लोकेश चांडक, व्यापार मंडल के झूमर सोनी, श्रवण रंगा, डॉ. जसविंदर गिल, डॉ. सी.एल. सोनी, डॉ. विजय लक्ष्मी व्यास, डॉ बी. के. तिवारी, डॉ संजय खत्री आदि मौजूद रहे। अस्पताल अधीक्षक डाॅ. प्रवीण चतुर्वेदी ने आभार जताया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...