गणतंत्र दिवस परेड में नागौर की स्वाति राजपथ पर फ्लाई पास्ट का नेतृत्व करने वाली पहली महिला पायलट

स्वाति इससे पहले वायुसेना दिवस पर फ्लाई पास्ट की अगवानी कर चुकी हैं।

अजमेर। गणतंत्र दिवस की परेड राजस्थान के लिए गर्व का अवसर लेकर आई है। क्योंकि इस बार राजपथ पर होने वाली फ्लाई पास्ट का नेतृत्व नागौर की बेटी और वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट स्वाति राठाैड़ करेंगी। गणतंत्र दिवस के इतिहास में किसी महिला पायलट को फ्लाई पास्ट को यह जिम्मा मिला है।

स्वाति इससे पहले वायुसेना दिवस पर फ्लाई पास्ट की अगवानी कर चुकी हैं। मूल रूप से नागौर के प्रेमपुरा निवासी स्वाति जयपुर के आईसीजी कॉलेज और अजमेर में रहकर पढ़ाई कर चुकी हैं। अभी प्रदेश के ही किसी एयरबेस पर तैनात हैं। केरल बाढ़ के दाैरान स्वाति ने अपनी जान जोखिम में डालकर हजारों लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाया था।

केरल बाढ़ में हजारों लोगों को एयरलिफ्ट किया था

स्वाति के पिता कृषि उपनिदेशक डाॅ. भवानी सिंह ने बताया कि फ्लाई पास्ट के दाैरान स्वाति के नेतृत्व में हवाई जहाज की एक फार्मेशन राजपथ के ऊपर से गुजरेगी। इसमें 5 विमान शामिल हाेंगे जाे देश की महिला शक्ति और सशक्तीकरण का संदेश देंगे। वायुसेना की इस झांकी में हल्के लड़ाकू विमान, हेलीकाॅप्टर और सुखाेई-30 शामिल हाेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...