कोविड एडवाइजरी की पालना के लिए जागरूक करेंगे ऑटो रिक्शा निगम,आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

कोविड एडवाइजरी की पालना के लिए जागरूक करेंगे ऑटो रिक्शा निगम,आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी

बीकानेर@जागरूक जनता। कोरोना संक्रमण रोकथाम के प्रति आमजन में जागरूकता के लिए नगर निगम द्वारा दस और जागरूकता रथ चलाए  गए हैं। निगम आयुक्त ए एच गौरी ने रविवार को इन रथों को रतन बिहारी मंदिर परिसर से हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। गौरी ने बताया कि इन रथों के माध्यम से कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए आमजन को जागरूक किया जाएगा। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा के प्रति प्रेरित किया जाएगा।गौरी ने बताया कि इससे पहले निगम द्वारा 7 जागरूकता रथ चलाए जा रहे थे। इन सभी रथों का संचालन एरिया मजिस्ट्रेट के माध्यम से सम्बंधित क्षेत्र में किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता निरीक्षकों को रिक्शा के माध्यम से प्रचार प्रसार निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त पंकज शर्मा, सीओ स्काउट जसवंत सिंह उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...