काम आई बज्जू उपखण्ड प्रशासन की समझाइश,पिता ने कोरोना पॉजिटिव बेटी का विवाह किया स्थगित

काम आई बज्जू उपखण्ड प्रशासन की समझाइश
पिता ने कोरोना पॉजिटिव बेटी का विवाह किया स्थगित

बीकानेर@जागरूक जनता। बज्जू उपखण्ड प्रशासन की समझाइश पर चारणवाला के खेताराम नाई ने अपनी कोरोना पॉजिटिव बेटी का विवाह उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने तक के लिए स्थगित कर दिया।
बज्जू के उपखण्ड अधिकारी जयपाल सिंह ने बताया कि चारणवाला गांव में रविवार को वैवाहिक बंधन में बंधने वाली वधू के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार बाबूलाल, थानाधिकारी नरेश निर्वाण, पटवारी अशोक पुरोहित, पीओ गोविंद राम के साथ पुलिस और मेडिकल टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और खेताराम के साथ दूल्हे के पिता बाबूराम को गाइडलाइन के मद्देनजर विवाह स्थगित करने की समझाइश की। साथ ही ऐसा करना नियम विरुद्ध होने तथा इस पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में बताया। इस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए प्रशासन की समझाइश पर दोनों पक्षों ने वधू की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद दूसरे मुहूर्त में विवाह करने का निर्णय किया। इसके बाद प्रशासन द्वारा परिवार के सभी सदस्यों को होम क्वारेन्टाइन करवा दिया गया।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 Febuary 2026

Jagruk Janta 4 Febuary 2026Download

वैज्ञानिक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के विकास में योगदान दें- Dr. शर्मा

“खाद्य उत्पादन प्रणालियों में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रकृति आधारित...

केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसन्धान संस्थान मे पश्चिस क्षेत्रीय स्पोर्ट टूर्नामेंट 31 से

अविकानगर . भारतीय क़ृषि अनुसन्धान परिषद के संस्थान केंद्रीय...