बीकानेर में पॉजिटिव आंकड़ो में बढ़त जारी,रविवार की पहली रिपोर्ट में फिर आ धमके सैकडों पॉजिटिव

बीकानेर में पॉजिटिव आंकड़ो में बढ़त जारी,रविवार की पहली रिपोर्ट में फिर आ धमके इतने पॉजिटिव

बीकानेर@जागरूक जनता । जिले में कोरोना माहमारी भयावह होती जा रही है बीते दिनों से जिले में कोरोना आंकड़े बढ़ते ही जा रहे है साथ ही इससे होने वाली मौतों का भी ग्राफ दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है । तो वंही दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग अपनी नाकामी को छुपाने का भरसक प्रयास कर रहा है । विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में शनिवार को एक भी मौत नही होना बताया गया जबकि पीबीएम से जुड़े सूत्रों के अनुसार करीब दर्जन भर से अधिक मौत होना बताया गया जिसकी खबरें मीडिया में चल रही है । बता दें, स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन देर रात्रि कोविड केसों की संख्या व इससे होने वाली मौतों सहित दिनभर का पूरा रिकॉर्ड मीडिया को जारी करता है । ऐसे में आंकड़ो का लुकाछिपी खेल अपने आप मे विभाग की नाकामी को दर्शाता है । खैर इस भयावह दौर का ख़ौफ़ जारी है जंहा आज रविवार को सुबह की पहली रिपोर्ट में ब्लास्ट हुआ है जिसमे 600 नए पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है जिसकी पुष्टि कोविड नोडल अधिकारी डॉ बी एल मीणा ने की है । उल्लेखनीय है,शनिवार को आई रिपोर्ट से बीकानेर को राहत की आस जगी है। जंहा शनिवार को 799 नए केस रिपोर्ट हुए लेकिन पहली बार 840 लोग एक दिन में कोरोना को मात देकर रिकवर हुए यह बड़ी खुशी की बात है। यह हालिया दौर की सबसे बड़ी रिकवरी है।

जिले में बीते 21 दिनों का कोरोना का रिपोर्ट चार्ट

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...