पत्रकारों, समाजसेवी व पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- पत्रकारिता जगत ने खोया कोहिनूर

पत्रकारों, समाजसेवी व पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, कहा- पत्रकारिता जगत ने खोया कोहिनूर

बीकानेर@जागरूक जनता । शनिवार को सार्दुल सिंह सर्किल पर समाजसेवी दिलीप कुमार मोदी, मनोज कुमार मोदी, एवं के ई एम रोड युवा व्यापार समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई । जिसमें आज तक न्यूज़ चैनल के बेहतरीन विश्व विख्यात एंकर रोहित सरदाना को श्रद्धांजलि स्वरूप मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्पांजलि करके दी गई। श्रद्धांजलि सभा में केके सिंह ,भवानी आचार्य, अख्तर अली चूड़ी घर, के कुमार आहूजा,ओम प्रकाश मोदी ,मयंक, गुलाम रसूल सहित अन्य पत्रकारों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने रोहित सरदाना के देवलोक गमन होने का खेद प्रकट करते हुए कहा कि पत्रकारिता के जगत में बहुत बड़े कोहिनूर को खो दिया । इस मौके पर कोटगेट थाना एएसआई श्रीमती कमला एवं समस्त पुलिसकर्मियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी इस दौरान अमित दया, गंगा सिंह एवं नगर निगम से जितेंद्र नैयर आदि उपस्थित रहे ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related