स्काउट-गाइड द्वारा निकाला जाएगा पैदल मार्च

स्काउट-गाइड द्वारा निकाला जाएगा पैदल मार्च

बीकानेर@जागरूक जनता। जन अनुशासन पखवाड़ा के तहत कोरोना के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को राजस्थान राज्य भारत स्कॉउट एंड गाइड द्वारा पैदल मार्च निकाला जाएगा। जागरूकता अभियान के समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर एनसीसी के बाद स्काउट और गाइड को भी ‘कोरोना वारियर्स’ मनोनीत किया गया है तथा इनके द्वारा जागरुकता की मुहिम लगातार चलाई जा रही है। इसी श्रंखला में स्काउट-गाइड की पैदल मार्च निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत   प्रातः 10.30 बजे मुख्य डाकघर के आगे से होगी। यह चौखुंटी पुलिया होते जस्सूसर गेट से एम एम ग्राउंड तक आयोजित होगा । उपखण्ड स्तर पर भी इनका आयोजन किया जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related