सावधान : बीकानेर में बजी ख़ौफ की घण्टी,आज 8 की कोरोना से मौत,1268 में से 415 पॉजिटिव इन क्षेत्रों से

सावधान : बीकानेर में बजी ख़ौफ की घण्टी,आज 8 की कोरोना से मौत,1268 में से 415 पॉजिटिव इन क्षेत्रों से

बीकानेर@जागरूक जनता । बीकानेर में आज सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट कुछ डराने वाली आई है जिसमे पॉजिटिव के आंकड़े जरूर कुछ कम हुए है लेकिन प्रतिशत के हिसाब से देखा जाए तो वही बीते दिनों से आ रहे आंकड़ो का प्रतिशत रिपोर्ट हुआ है । इस बीच सबसे डराने वाली ख़बर यह है कि आज सोमवार को कोरोना से 8 की मौत हुई है जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्यप ने की है । वंही आज कोरोना संक्रमण के नए 415 मामले रिपोर्ट हुए है जिसकी पुष्टि करते हुए कोविड नोडल अधिकारी डॉ. बी एल मीणा ने बताया कि 1268 सेंपल में से 415 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है, दो टुकड़ों में आई रिपोर्ट में सुबह 339 और अभी शाम 76 पॉजिटिव सामने आए है । वंही आज 222 मरीज रिकवर भी हुए है । वंही कोविड हॉस्पिटल में 525 बैड है जिसमे से 235 बैड पर मरीज भर्ती है, आईसीयु में 61, वेंटिलेटर बाईपेप पर 46 मरीज भर्ती है । वंही आज जो रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई है उसमें आंकडो को लेकर संशय बन रहा है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि आज सोमवार को कोरोना से 8 मौतों के भय को कम करने के शायद ये आंकड़े कम दर्शाये गए है । बता दे, आज जारी रिपोर्ट में आंकड़े कम हुए है लेकिन प्रतिशत की दर वही बीते दिनों वाली रिपोर्ट हुई है । बहरहाल इस ख़ौफ के दौर में जागरूक जनता आमजन से अपील करता है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें और बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें इसी में आप और आपके परिवार की भलाई है ।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...