जलदाय मंत्री ने सपत्नीक लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई

जलदाय मंत्री ने सपत्नीक लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई

जयपुर@जागरूक जनता। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी कल्ला ने सोमवार को जयपुर में राजस्थान विधानसभा डिस्पेंसरी में अपनी धर्मपत्नी श्रीमती शिवकुमारी कल्ला के साथ कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।

डॉ. कल्ला ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और संक्रमण को रोकने का कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के निःशुल्क कोविड टीकाकरण के लिए राज्य सरकार की ओर से 3 हजार करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान कर ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

जलदाय मंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपना नम्बर आने पर वैक्सीन प्राथमिकता से लगवाएं। साथ ही जन अनुशासन पखवाड़े के तहत सरकार की गाइडलाइन एवं ‘कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर‘ की अक्षरशः पालना कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपनी भूमिका का जिम्मेदारी से निर्वहन करे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...