बड़ी खबर: राजधानी में एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले की तरह जारी रहेंगी पाबंदियां

बड़ी खबर: एक और हफ्ते के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, पहले की तरह जारी रहेंगी पाबंदियां

दिल्ली@जागरूक जनता। दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। ऐसे में राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात का ऐलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर है।
केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन अब तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “हमें कुछ और दिन स्थिति देखनी होगी, मामले घटते हैं या बढ़ते हैं।”
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी की स्थिति को देखते हुए एक पोर्टल बनाया गया है, आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑक्सीजन उत्पादक, आपूर्तिकर्ता और अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर इसे हर दो घंटे में अपडेट किया जाएगा जिसे आपात स्थिति में बड़ी मुश्किल न खड़ी हो। बता दें कि दिल्ली में पहले से लागू लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह खत्म होना था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...