लापरवाही बरतने पर पटवारी निलम्बित जिला कलेक्टर मेहता ने की कार्रवाई

लापरवाही बरतने पर पटवारी निलम्बित जिला कलेक्टर मेहता ने की कार्रवाई

बीकानेर@जागरूक जनता। खाजूवाला तहसील के पटवार मंडल 3 पीडब्ल्यूएम के पटवारी लीलाधर को बार-बार समझाने के बावजूद पद ग्रहण नहीं करने और वर्तमान में कोरोना महामारी रोकथाम के लिए लगाए गए वैक्सीनेशन कैम्प में उपस्थित नहीं होने के कारण निलम्बित किया गया है।
   जिला कलेक्टर (भू अभिलेख) नमित मेहता द्वारा जारी आदेशानुसार सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1958 के नियम 13 (1 ) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय श्रीडूंगरगढ़ तहसील रहेगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...