
खटकड़- आन्योर- गोवर्धन @ जागरूक जनता । परमपूज्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज श्रीकृष्णदास कंचन महाराज का जन्मोत्सव 22 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। गोलोकवासी महाराज श्रीकृष्णदास कंचन महाराज का कई शहरों और आश्रमों में जन्मोत्सव मनाया जाता है जिनमें मुख्य रूप से राजस्थान में गेंडोली खटकड़ के पास द्वादश ज्योतिर्लिंग कंचनधाम, उत्तर प्रदेश के गोवर्धन स्थित रामानंद आश्रम और गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में आन्यौर के कंचनधाम में विशेष रूप से मनाया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री कंचन धाम सेवा संस्थान द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग कंचनधाम में 21 फरवरी को रात्रि में सुन्दर कांड पाठ एवं 22 फरवरी को भजनसंध्या व भंडारा प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं गोवर्धन स्थित आन्योर आश्रम में भी महाराज श्री का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
इसी प्रकार रामानंद आश्रम से रामअनुग्रहदास महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराज श्री कृष्णदास कंचन महाराज का 22 फरवरी को श्री कंचन बाला हनुमान जी मंदिर श्री शंकर राज कुटी पर प्रात: 10 बजे हनुमान जी को अभिषेक चोला औऱ सहश्राचन किया जाएगा। श्री धुर्व जी व्यास द्वारा 3 बजे से 6 बजे तक संगीत मय सुंदर कांड पाठ और सांयकाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG


