बीकानेर : बंगला नगर में बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने भाजपा नेता के मकान में मचाया ताडंव

बंगला नगर में बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने भाजपा नेता के मकान में मचाया ताडंव

बीकानेर@जागरूक जनता। कहर बरपाते कोरोना के दौर में अब बीकानेर में बिजली कंपनी ने भी तांडव मचाना शुरू कर दिया। इसके चलते सोमवार की अपरान्ह बंगलानगर में पहुंची बिजली कंपनी की विजिलेंस टीम ने जमकर ताडंव मचाया। जानकारी के अनुसार बंगलानगर के कई घरों में बिजली चोरी की अंाशका के चलते मौके पर पहुंची पहुंची विजिलेंस टीम के अभियंता और कमर्चारी गुण्डागर्दी के अंदाज में एक घर में घुस गये । इससे घर परिवार की लोगों में दशहत सी फैल गई और एक बालिका अचेत हो गई। विजिलेंस टीम के इस तांडव को देखकर आस पास के लोगों में आक्रोश की लहर व्याप्त हो गई। जस्सूसर मंडल भाजपा उपाध्यक्ष जुगल किशोर आचार्य के मकान में हुई विजिंलेस कार्यवाही में  बिजली कंपनी के अभियंता और तकनीकी कर्मचारियों न खंभे से लेकर मकान में लगे मीटर को खंगालने के बाद घर में घुस वायरिंग चैंकिग कर उल्टे पाव लौट गई। जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम बंगलानगर में किसी ओर मकान में कार्यवाही के लिये आई थी,लेकिन गलतफहमी में जुगल किशोर आचार्य के मकान में कार्यवाही कर खाली हाथ लौट गई। इस घटना को लेकर बिजली कंपनी के प्रतिनिधियों से पूछा गया तो उन्होने कहा कि विजिलेंस की टीम मौके पर मीटर चैकिंग करने गई थी। मीटर मकान के बाहर ही लगा था,इसलिये घर के अंदर घुसने का आरोप गलत है। जबकि जुगल किशोर आचार्य ने कहा कि कार्यवाही के दौरान बिजली कंपनी के कर्मचारी मेरे घर में घुस गये और उस वक्त घर में कोई पुरूष मौजूद नहीं था। उन्होने बताया कि रेड मारने के अंदाज में घर में घुसे बिजली कंपनी कार्मिकों के तैवर देख कर घर में मौजूद महिलाएं और बच्चियां बुरी तरह घबरा गई,उन्होने बताया कि मेरी एक बच्ची तो मौके पर अचेत हो गई। बाद में मौहल्ले के लोगों ने विरोध जताया तो विजिलेंस टीम चली गई। जुगल आचार्य ने बताया कि विजिलेंस के नाम पर बिजली कंपनी की टीमें शहर में कोहराम मचा रही है। उन्होने कहा कि विजिलेंस टीम के साथ आपराधिक प्रवति के लोग रहते है जो दुव्र्यवहार करते है।
रिपोर्ट: मुकेश पुनिया

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...