दुनिया में कोरोना:13 देश कोरोना मुक्त, लेकिन पाकिस्तान और अमेरिका समेत 131 देशों में कम्युनिटी ट्रांसमिशन

दुनिया के कई देशों में कोरोना के रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। इस बीच, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने अपनी वीकली रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया के 13 देश और आइलैंड्स अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं। यहां अब कोरोना का कोई केस नहीं है।

वॉशिंगटन/लंदन/रियो डि जेनेरियो। दुनिया के कई देशों में कोरोना के रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। इस बीच, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने अपनी वीकली रिपोर्ट में बताया है कि दुनिया के 13 देश और आइलैंड्स अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं। यहां अब कोरोना का कोई केस नहीं है। हालांकि, यहां अभी भी ऐहतियात बरतने की जरूरत है। चिंता की बात ये है कि दुनिया के 131 देशों में संक्रमण का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो रहा है। इसमें अमेरिका, पाकिस्तान, ब्राजील, यूके, फ्रांस जैसे बड़े देश शामिल हैं। भारत अभी क्लस्टर्स ऑफ केस की कटेगिरी में है। मतलब अभी यहां कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं शुरू हुआ है।

जनवरी में सबसे ज्यादा मरीज मिले, सबसे ज्यादा मौतें भी
दुनिया के कई देशों में वैक्सीनेशन ड्राइव भले शुरू हो चुका है लेकिन, कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। कम से कम आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं। जनवरी के इन 18 दिनों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं और सबसे ज्यादा मौतें भी हुई हैं। 8 जनवरी को दुनिया में सबसे ज्यादा 8 लाख से ज्यादा मरीज मिले। इसके पहले एक दिन में कभी भी इतने मरीज नहीं मिले थे। इसी तरह 13 जनवरी को सबसे ज्यादा 16 हजार 537 लोगों ने जान गंवाई।

अब तक 9.60 करोड़ केस
दुनिया में अब तक 9 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात ये है कि इनमें 6 करोड़ 86 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 20 लाख 49 हजार से ज्यादा हो चुकी है। 2.53 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। इनमें 1.12 लाख मरीजों की हालत गंभीर है। ये आंकड़े worldometers.info से लिए गए हैं।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए

  • अमेरिका 24,626,376 408,620 14,551,685
  • भारत 1,05,82,647 1,52,593 1,02,27,852
  • ब्राजील 8,512,238 210,328 7,452,047
  • रूस 3,591,066 66,037 2,978,764
  • UK 3,433,494 89,860 1,546,575
  • फ्रांस 2,894,347 70,142 208,071
  • तुर्की 2,387,101 23,997 2,262,864
  • इटली 2,368,733 81,800 1,729,216
  • स्पेन 2,252,164 53,314 N/A
  • जर्मनी 2,041,935 47,227 1,672,000

(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)

कोरोना अपडेट्स

  • UK में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 3 महीने तक फिर से स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। सरकार का कहना है कि अप्रैल से हालात सामान्य होने के बाद स्कूल खोले जा सकेंगे।
  • USA में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। सोमवार को यहां 1.42 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित मिले। 1422 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 2 करोड़ 46 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 96 लाख मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। ​​

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ऑटिज्म एक जन्मजात मानसिक विकार है-गौतम

जयपुर। विश्व ऑटिज्म दिवस के अवसर पर गौतम हॉस्पिटल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 1 April 2026

Jagruk Janta 1 April 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को मिली मुख्यमंत्री सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लो प्रोफाइल, निर्विवादित एवं संवेदनशील छवि के अधिकारी हैं...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 March 2026

Jagruk Janta 25 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...