जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में गूँजी राजीविका की ग्रामीण महिलाओं की आवाज़

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) 2026 में राजीविका (राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद) ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक अत्यंत प्रभावशाली और बौद्धिक सत्र “Legenda: The Real Women Behind the Myths” का आयोजन किया। होटल क्लार्क्स आमेर में आयोजित इस सत्र में प्रतिष्ठित इतिहासकार सुश्री जनीना रामिरेज़ और जानी-मानी पत्रकार व लेखिका सुश्री नारायणी बसु के बीच गहन चर्चा हुई।

कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत श्रीमती श्रेया गुहा (IAS), अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा की गई। अपने संबोधन में श्रीमती श्रेया गुहा ने राजीविका के उद्देश्यों और नवाचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की परिवर्तनकारी यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि ये महिलाएं जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण, जुझारूपन और नेतृत्व की मिसाल पेश कर रही हैं।

इस सत्र में राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के साथ शिरकत की। संवाद के दौरान ऐतिहासिक वृत्तांतों को समकालीन वास्तविकताओं से जोड़ते हुए महिलाओं के दृष्टिकोण को प्रमुखता से रखा गया, जिसने महिला नेतृत्व वाले विकास (Women-led Development) की प्रासंगिकता को और अधिक सुदृढ़ किया। उत्सव में टीमवर्क आर्ट्स के प्रबंध निदेशक श्री संजय के. रॉय ने भी राजीविका की महिलाओं से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं के आत्मविश्वास और उनके द्वारा समाज में लाए जा रहे सकारात्मक बदलाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में राजीविका की इस भागीदारी ने वैश्विक मंचों पर ग्रामीण महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करने और उनके अनुभवों को मुख्यधारा की बौद्धिक चर्चाओं का हिस्सा बनाने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया है।

जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14
जागरूक जनता WhatsApp Group को Join करें…
https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hG

www.jagrukjanta.net

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...