मुख्य सचिव से Rajmex प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी एकीकृत महासंघ (राजमेक्स) के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों ने महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित कार्यस्थल सुविधाओं, महिला कल्याण तथा सुधारों पर चर्चा की।

मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र में महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर महासंघ की अध्यक्ष विजेता चारण, कोषाध्यक्ष अंजू गोयल, उपाध्यक्ष पुनीता सिंह, प्रचार सचिव कविता जोशी, विभागीय सह अध्यक्ष वंदन शर्मा सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 January 2026

Jagruk Janta 7 January 2026Download

तू-तू, मैं-मैं के बीच ‘लड़ना है तो बाहर आ जा’, BAP विधायक ने बीजेपी सांसद को धमकाया….

बांसवाड़ा में बैठक के दौरान बीएपी सांसद राजकुमार रोत...