जयपुर में ‘‘स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग’’ योजना को मिला जबरदस्त जनसमर्थन – केवल 7 दिनों में पूरे हुए लक्ष्य

जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय उद्यानिकी नवाचार एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईएसआईटीसी), दुर्गापुरा, जयपुर द्वारा जयपुर नगर निगम क्षेत्र में घरों की छतों पर सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘‘स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना’’ को जयपुरवासियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है।

संस्थान द्वारा इस योजना के तहत 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन योजना के प्रति नागरिकों के अत्यधिक उत्साह और अपेक्षा से कहीं अधिक प्राप्त आवेदनों के कारण केवल 7 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया।

इस परियोजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों के घरों की छतों पर रूफ टॉप फार्मिंग इकाइयों की स्थापना की जाएगी, जिससे शहरी क्षेत्रों में ताजी और जैविक सब्जियों के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर के निवासियों को स्वच्छ, हरी-भरी और आत्मनिर्भर जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

जयपुर के नागरिकों में बढ़ती शहरी कृषि (Urban Farming) के प्रति जागरूकता और उत्साह यह दर्शाता है कि लोग अब पर्यावरण संरक्षण, जैविक उत्पादन और स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली के प्रति अधिक संवेदनशील हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि निर्धारित संख्या में आवेदन प्राप्त होने के कारण अब 8 अक्टूबर से स्मार्ट सिटी रूफ टॉप फार्मिंग परियोजना के नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। संस्थान ने नागरिकों से आग्रह किया है कि जो लोग इस बार आवेदन नहीं कर पाए, वे आगामी चरण की सूचना पर ध्यान दें, ताकि वे भविष्य में इस योजना का लाभ उठा सकें।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...