ई रिक्शा और ऑटो टिपर के माध्यम से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का प्रचार- प्रसार

ई रिक्शा और ऑटो टिपर के माध्यम से  मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का प्रचार- प्रसार

बीकानेर@जागरूक जनता। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा  योजना के तहत आयोजित हो रहे पंजीयन शिविरों का प्रचार प्रसार ई रिक्शा और नगर निगम के ऑटो टिपर के माध्यम से किया जाएगा । निगम आयुक्त ए एच गौरी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर इन्हें रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत प्रत्येक पात्र परिवार को पांच लाख रुपये तक का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए निगम के सभी 80 वार्डों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन को इन शिविरों की जानकारी मिले तथा प्रत्येक पात्र परिवार का पंजीकरण किया जा सके, इसके मद्देनजर इन शिविरों का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा द्वारा शहर के प्रमुख मार्गो तथा ऑटो टिपर द्वारा घर-घर कचरा कलेक्शन के दौरान इस योजना का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

उपायुक्त पंकज शर्मा ने कहा कि योजना के तहत 30 अप्रैल तक पंजीयन नहीं करवा पाने वालों को आगामी 3 महीनों तक इस योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके मद्देनजर नगर निगम द्वारा सभी वार्डों में शिविर लगाए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
जागरूकता अभियान समन्वयक राजेंद्र जोशी ने कहा कि गांव-गांव तक इस योजना और इसके प्रावधानों की जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 20 अप्रैल तक जागरूकता की सघन गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इनमें जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित आमजन को भी जोड़ा जाएगा। इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरिशंकर आचार्य मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...