10 प्रतिशत तक महंगा होगा सरकारी पानी!, जलदाय विभाग के प्रस्ताव पर निर्णय सरकार करेगी

राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी पानी 10 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है। जलदाय विभाग 2017 के अपने प्रावधान के अनुसार घरेलू व अन्य सभी श्रेणियों में प्रति 1000 लीटर पर पानी की दर 10 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।

जयपुर। राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी पानी 10 प्रतिशत तक महंगा हो सकता है। जलदाय विभाग 2017 के अपने प्रावधान के अनुसार घरेलू व अन्य सभी श्रेणियों में प्रति 1000 लीटर पर पानी की दर 10 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है।

विभाग ने श्रेणीवार पेयजल व अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं के हिसाब से दरें बढ़ाने का विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया है। अब 23 अप्रेल को विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधांश पंत इस प्रस्ताव पर अधिकारियों से चर्चा करेंगे। हालांकि अंतिम निर्णय सरकार करेगी। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में विभाग ने आदेश जारी कर पानी की दरें हर साल 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान किया था।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पेयजल वितरण तंत्र बिछाने की लागत कई गुना बढ़ चुकी है। वित्तीय संसाधन कमजोर होने पर वितरण तंत्र की गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ता है। अब पानी की दरें बढ़ाने के अलावा विकल्प नहीं है। बिजली दरें बिजली खरीद की दर के हिसाब से बढ़ाई जाती हैं, उसी तरह पानी की दरें भी बढऩी चाहिए।

घरेलू उपभोक्ता: अभी प्रति लीटर यह शुल्क

  • 15 हजार लीटर तक: नि:शुल्क
  • 15 हजार से 40 हजार लीटर तक: 4.40 पैसे
  • 40 हजार लीटर से अधिक: 5.50 पैसे

इस तरह समझें…
वर्तमान में प्रतिमाह 45 हजार लीटर तक पेयजल का उपभोग करने पर 350 से 400 रुपए तक का मासिक बिल भुगतान करना पड़ रहा है। नई दरें लागू होती हैं तो उपभोक्ताओं को 45 हजार लीटर की सीमा तक पेयजल उपभोग करने पर 500 रुपए तक का बिल भुगतान करना होगा। पानी की दरों में 100 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

बड़े आवासीय भवनों में

  • 8 हजार किलो लीटर तक: 22 रुपए
  • 8 हजार किलो लीटर से ज्यादा: 55 रुपए

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...