डॉ. राजीव बियानी : दृढ़ निश्चय, समर्पण और अनुशासन ही है सफलता की कुंजी

  • “ऊर्जा 2025” का जोशपूर्ण शुभारंभ, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह और उमंग
  • लाइव बैंड के साथ हुआ ऊर्जा 2025 के नए सेशन का शुभारंभ

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कालेजेस व आईक्यूएसी के सहयोग से दीक्षारंभ ऊर्जा 2025 में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 05 दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम “ऊर्जा” का आगाज नए अंदाज के साथ किया गया। इस अवसर पर ऊर्जा के लाल रंग के स्वरूप को समझने के लिए सभी विद्यार्थियों ने लाल रंग के वस्त्र पहन कार्यक्रम में गर्मजोशी का एहसास जगाया।

इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजीव बियानी ने विद्यार्थियों को उनके नए सफर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों और संघर्षों को साझा करते हुए शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने कहा कि सपनों में अपार शक्ति होती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपना एक स्पष्ट उद्देश्य तय कर उस पर पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से काम करना चाहिए।

साथ ही उन्होनें अपने प्रेरक संबोधन में ‘डी-क्यूब’ का मंत्र भी साझा किया, जिसमें उन्होंने Determination (दृढ़ निश्चय), Dedication (समर्पण) और Discipline (अनुशासन) को सफलता की कुंजी बताते हुए जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

संस्था के निदेशक एवं मोटिवेशनल गुरु डॉ. संजय बियानी ने विद्यार्थियों को सद्भावना, सकारात्मक कर्म और विनम्रता की प्रेरणा देते हुए कहा कि दूसरों की गलतियों के बावजूद उन्हें शुभकामनाएं देना महानता की निशानी है। उन्होंने मार्केटिंग को सबसे प्रभावशाली कौशल बताते हुए विद्यार्थियों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया। गणेश जी के प्रतीकों के माध्यम से उन्होंने जीवन मूल्य समझाए और मेडिटेशन को सफलता की कुंजी बताया।

उन्होंने सपनों को साकार करने के चार सूत्र भी साझा किए: सपना देखो, विश्वास करो, कल्पना करो और कार्य करो। वहीं निदेशक डॉ. संजय बियानी ने मौके पर सभी विभागों के एचओडीज द्वारा अपने विभाग का परिचय करवाया व उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डीन एवं प्रिंसिपल डॉ. ध्यान सिंह गोठवाल ने विद्यार्थियों का कॉलेज में हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आपने जो सपने देखे हैं, उन्हें साकार करने के लिए मैं और मेरी टीम सदैव आपके साथ है। हम आपके सपनों को पंख लगाएंगे और उड़ान भरने का हर अवसर देंगे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लाइव बैंड की शानदार प्रस्तुति रही, जिसमें लोकप्रिय गायिका सोनल मेघवानी ने ‘टियामो’, ‘बेइंतहा’जैसे हिट गानों के साथ-साथ कई धमाकेदार बॉलीवुड मेशअप्स की धमाकेदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया, जिससे दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।

कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, सह-शैक्षणिक कार्यक्रमों और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रयासों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन आईक्यूएसी हेड प्रो. अपर्णा दीक्षित एवं इवेंट मैनेजर राखी खंडेलवाल द्वारा किया गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...