ट्रंप सितंबर में कर सकते हैं इस्लामाबाद का दौरा, पाकिस्तानी मीडिया के हवाले खबर

पाकिस्तान मीडिया का दावा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में इस्लामाबाद का दौरा कर सकते हैं। पाकिस्तान के जियो टीवी और समा टीवी की ओर से दावा किया गया है कि ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान दौरे पर आ सकते हैं।

इस्लामाबादः पाकिस्तान मीडिया का दावा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सितंबर में इस्लामाबाद का दौरा कर सकते हैं। पाकिस्तान के जियो टीवी और समा टीवी की ओर से दावा किया गया है कि ट्रंप 18 सितंबर को पाकिस्तान दौरे पर आ सकते हैं। उनका यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया दौरे के तहत होगा, जिसमें उनके पाकिस्तान आने की संभावना है।

पाक मीडिया का दावा-भारत दौरे के समय आएंगे ट्रंप
पाकिस्तान मीडिया ने कहा है कि ट्रंप दक्षिण एशिया में भारत और पाकिस्तान दोनों देशों का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। भारत सितंबर में क्वाड नेताओं का शिखर सम्मेलन आयोजित करने वाला है, जिसमें ट्रंप के नई दिल्ली आने की संभावना है। पाकिस्तान की समा टीवी ने दावा किया है कि ट्रंप पाकिस्तान में संक्षिप्त रूप से रुक सकते हैं। वह या तो भारत जाते समय या वापसी के दौरान इस्लामाबाद जा सकते हैं। हालांकि अभी पाकिस्तान या अमेरिका की ओर से इस यात्रा की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ट्रंप ने मुनीर को हाल ही में दिया था लंच
इससे पहले ट्रंप ने गत माह व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर को लंच ऑफर किया था। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा था कि “पाकिस्तान ईरान को हमसे बेहतर जानता है।” उन्होंने माना कि ईरान-इज़रायल तनाव पर हुई चर्चा में पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह आयोजन पाकिस्तान की क्षेत्रीय स्थिरता में भूमिका और भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव को कूटनीतिक रूप से शांत करने के प्रयासों की सराहना के लिए किया गया।

व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत

ट्रंप अगर पाकिस्तान का यह दौरा करते हैं तो यह अमेरिका की नई कूटनीति होगी, जिसमें विशेष तौर पर ईरान पर उसकी रणनीति और दबाव बनाने की कोशिश हो सकती है। ईरान और अमेरिका में परमाणु वार्ता को लेकर तनाव चल रहा है। ऐसे में पाकिस्तान से ट्रंप अमेरिका का संबंध सुधारकर ईरान पर अपना शिकंजा कसना चाहते हैं। इस बैठक के दौरान आर्थिक सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी चर्चा संभव है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...