दूर हुआ बरसों का अंधियारा…कनेक्शन मिला तो घर हुआ रोशन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर में विष्णु को मिली राहत

जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अन्तिम पक्ति में बैठे व्यक्ति को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से 24 जून से 9 जुलाई तक संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा आमजन के लिए राहत भरी सौगात लेकर आया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र  कुमार सोनी के निर्देश पर शिविर में आमजन के विभिन्न प्रकार की परिवेदनाओं का निस्तारण मौके पर ही किया जा रहा है।

इसी की एक बानगी देखने को मिली जयपुर के फागी तहसील के ग्राम पंचायत चकवाड़ा में जहां आयोजित शिविर में परिवादी विष्णु प्रकाश शर्मा ने घर में विद्युत कनेक्शन न होने का परिवाद दिया। फरियाद पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संवेदनशील उपखण्ड अधिकारी फागी राकेश कुमार ने तत्काल विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता अनिल मीणा को टीम के साथ परिवादी के घर भेजा।

आदेशों की अनुपालना में विद्युत विभाग की टीम परिवादी के घर पहुॅची और परिवाद सही पाए जाने पर तत्काल नया विद्युत कनेक्शन जारी कर समस्या का निस्तारण किया गया। परिवादी द्वारा 24 जून को परिवाद के दिन ही विद्युत कनेक्शन जारी होने से घर रोशन होने गर्मी से निजात मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के आयोजन जैसे नवाचार पर हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414