यूके नेवी का फाइटर जेट हवा में चक्कर काट रहा था, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट के अधिकारियों ने काफी जांचने-परखने के बाद यूके नेवी के फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग कराए जाने की अनुमति दी है। यूके नेवी के F35 फाइटर जेट ने शनिवार को उड़ान भरा था।

केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट में एक फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। ये फाइटर जेट यूके नेवी का है। तिरुवनंतपुरम में यूके नेवी के फाइटर जेट का ईंधन कम होने की वजह से एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी गई है।

खराब मौसम के कारण नहीं हो पाई लैंडिंग
तिरुवनंतपुरम से 100 नॉटिकल माइल दूरी पर UK नेवी का शिप मौजूद है। शनिवार को F35 फाइटर जेट ने प्रशिक्षण उड़ान भरा था। मौसम खराब होने से शिप में लैंडिंग कामयाब नहीं हो पाई। कई बार की कोशिश के चलते ईंधन कम पड़ गया।

रात 9 बजे तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
इसके बाद ऑथोरिटी की अनुमति लेकर शनिवार रात करीब 9 बजे फाइटर फ्लाइट को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति दी गई। तब जाकर यूके नेवी के फाइटर जेट ने सफल लैंडिंग की और राहत की सांस ली।

अभी डोमेस्टिक एयरपोर्ट के हैंगर में रखा गया फाइटर जेट
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तमाम कानूनी जांच के बाद ही लड़ाकू विमान को रिफ्यूलिंग की अनुमति देकर उसे दुबारा उड़ान भरने के लिए क्लीयरेंस दी जाएगी। फिलहाल फाइटर जेट को डोमेस्टिक एयरपोर्ट के फ्लाइट हेंगर में रखा गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414